पण्डोखर धाम में यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरणों में हीं। 20 दिन तह चलने वाले इस महोत्सव का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कलश यात्रा के साथ शुरू होने वाले आयोजन में कलश यात्रा भी ऐतिहासिक रहेगी। पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि आयोजन में देश की कई नामचीन हस्तियों का आगमन होगा। उन्होंने लोगों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।