जिले में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जिले के राम मंदिरों पर शुक्रवार को सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भरी भीड़ रही। पण्डोखर धाम पर इस अवसर विशेष आरती हुई और पूरे धाम को विशेष तौर पर सजाया गया था।