चैत्र नवरात्र के लिए एडवांस बुकिंग, वैष्णो देवी, मैहर जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनें हुई फुल

चैत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके चलते पहले ही वैष्णो देवी, मैहर जैसे धार्मिक स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में पूरी सीटें आरक्षित हो गई हैं। कुछ ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन चुकी है। ऐसी स्थिति में अब बर्थ के लिए यात्रियों की उम्मीद तत्काल टिकट पर है। वेटिंग लंबी होने के कारण अब लोग तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं।