मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दतिया जिले के दौरे पर रहे। दतिया प्रवेश के दौरान वह भांडेर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान 62 खरीद के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना, विधायक प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।