भाजपा का वैचारिक अधिष्ठान एकात्म मानववाद और पंच निष्ठाएं : डॉ खरे।


इंदरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर रामजी खरे ने ग्राम उचड़ में चल रहे इंदरगढ़ ग्रामीण मंडल के दो दिवसीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान एकात्म मानववाद तथा पंच निष्ठाएं हैं। जबकि देश में अन्य राजनीतिक दलों के अधिष्ठान कोई वंशानुगत तो कोई जाति गत तो कोई व्यक्ति परक होते हैं। डॉ खरे ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सन 1964में एकात्म मानववाद की कल्पना करते हुए रचना की जिसको 1965 में जनसंघ की राष्ट्रीय परिषद की विजयवाड़ा में संपन्न हुई बैठक में स्वीकार किया गया। 1980में जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ तब 1985 में हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पंच निष्ठाओ को अंगीकार किया गया। पंच निष्ठाओ में [1] राष्ट्रीय एकात्मता तथा राष्ट्रीयता [2] लोकतंत्र [3] गांधी वादी दृष्टिकोण से समता युक्त तथा शोषण मुक्त समाज की स्थापना (4) सर्व धर्म समभाव (5) मूल्यों पर आधारित राजनीति शामिल हैं। सत्र की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा सरपंच श्री रघुनाथ सिंह कमरिया (सरपंच) कक्काजी ने तथा संचालन राम बहादुर सिंह गुर्जर ने किया। प्रशिक्षण में राजेंद्र सिंह, कप्तान कोरी, पंचम सिंह रावत, रतेंद्र सिंह रावत बबलू गुर्जर, जहेंद्र सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोंड आदि लगभग पांच दर्जन कार्यकर्ता शामिल रहे