रास-जेबी किड्स स्कूल की ग्रेजुएशन सेरेमनी सम्पन्न


दतिया। रास-जेबी किड्स, छोटा बाजार दतिया द्वारा रास-जेबी पब्लिक स्कूल, झांसी रोड पर कक्षा यूकेजी से कक्षा प्रथम में प्रवेश करने वाले नन्हे विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में पूरी तरह सजा हुआ नजर आया, जहां बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीजी कॉलेज दतिया की प्राचार्य श्रीमती जयश्री त्रिवेदी एवं जिला संयोजक, जन अभियान परिषद श्री मुनेन्द्र शेजवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री राजेश मोर, श्री संतोष गुप्ता तथा श्री सुदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे।