होली हार्ट पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, ग्रेजुएशन सेरेमनी में मेधावियों का सम्मान


दतिया, 28 मार्च 2026: होली हार्ट पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही एक भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को आकर्षक सर्टिफिकेट और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी रहे। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अनुभव राय एवं प्राचार्य श्रीमती कीर्ति यादव सहगल भी मंच पर उपस्थित रहीं। पूरे स्कूल को बेहद आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जो ग्रेजुएशन सेरेमनी के माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बना दिया। मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को मंच पर बुलाकर सम्मानित करने से वातावरण उत्साह से भर गया।
स्कूल परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।