निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल


दतिया।  डॉ. हेमंत कुमार जैन क्लिनिक पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में रविवार 29 मार्च को निशुल्क 'फाइब्रोस्कैन' शिविर आयोजित होगा।  नि:शुल्क परामर्श: शिविर में अनुभवी चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार जैन (M.B.B.S., M.D. मेडिसिन) द्वारा मरीजों को उचित सलाह दी जाएगी।शिविर में फ्री फाइब्रोस्कैन (Fibroscan): लिवर की सेहत की जांच करने वाली आधुनिक तकनीक 'फाइब्रोस्कैन' की सुविधा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध रहेगी। यह जांच मिनटों में लिवर की स्थिति का सटीक पता लगा लेती है। शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलेगा। शिविर . हेमंत जैन क्लिनिक, विद्या विहार कॉलोनी, चैतन्यपुरी आश्रम, हनुमान गढ़ी के पास, आयोजित होगा।