बच्चों को गाउन पहनाकर प्रमाण-पत्र किए वितरित
दतिया। रास-जेबी पब्लिक स्कूल झांसी रोड़ पर आज रविवार को कक्षा यूकेजी से कक्षा प्रथम में प्रवेश करने वाले नन्हे विद्यार्थियों के लिए भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में पूरी तरह सजा हुआ नजर आया, जहां बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सहायक संचालक जनम्पर्क विभाग दतिया सुश्री निहारिका मीना उपस्थित रही। इस अवसर पर विधालय के डायरेक्टर श्री राजेष मोर सहित विधालय के प्राचार्य श्री नवीन शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं शामिल थीं। बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।
समारोह की विशेष आकर्षण ग्रेजुएशन सेरेमनी रही, जिसमें सभी बच्चे आकर्षक गाउन और कैप पहनकर मंच पर पहुंचे। यह दृश्य किसी बड़े विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की याद दिला रहा था। अतिथियों द्वारा एक-एक कर बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान बच्चों की खुशी और अभिभावकों की गर्व भरी मुस्कान ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इस दौरान बच्चों ने हवा में अपनी कैप उछालकर अपनी खुषी जाहिर की।
कार्यक्रम में विधलय के डायरेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि यह सेरेमनी बच्चों के जीवन का पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर श्री अतुल जैन, श्री अभय सक्सैना, श्री विजय संत, रिद्धी तिवारी सहित अन्य षिक्षक, षिक्षकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि चद्राणी एवं रिया होतवानी ने किया।