सोमवार को 29 वीं बटालियन में पदक वितरण एवं सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। सादा एवं गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक ईवा सेनानी सूरज कुमार वर्मा ने पदक भेंट करने के साथ सेवानिवृत्त हो रहे बटालियन के सदस्यों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।