सोमवार को रतनगढ़ पहुंचे श्रद्धालु, दूधखो पर यज्ञ वेदी की लगाई परिक्रमा
दतिया। दूधखो पर चल रहा यज्ञ में धर्ममय माहौल बना हुआ है। सोमवार को यज्ञवेदी की
परिक्रमा करने श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। दूधखो के अलावा नवरात्रि और सोमवार होने के कारण रतनगढ़ माता मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चैत्र नवरात्रि की पंचमी और सोमवार के अवसर पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। केवल रतनगढ़ माता मंदिर पर ही लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
सेंवढ़ा एसडीएम अशोक अवस्थी ने बताया कि पिछले 5 दिनों में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले से ही सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में 200 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
मेला 27 मार्च तक जारी रहेगा।
रतनगढ़ माता मंदिर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित दूधखो में श्रीराम यज्ञ के दौरान आज लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर महंत गणेश महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।