शिवपुरी एवं ग्वालियर (बी) के मध्य होगा फ़ाइनल मुकाबला


दतिया। दतिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड पर आयोजित दतिया एवं शिवपुरी के मध्य हुए मैच में. दतिया के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी श्री कामेश्वर त्रिपाठी एवं हर्ष रामू शर्मा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। इस अवसर पर मोहन सिंह यादव, अनिल लिटौरिया,पंकज भट्ट, आशीष पविया,विशाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र घंगोरिया, संतोष सेन, राघवेन्द्र बुंदेला, सत्यनारायण शास्त्री, अजय प्रताप सिंह, नवीन तिवारी, साहिल कुमार संजीव दुबे अन्वर अली एवं खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे l

टॉस शिवपुरी टीम के कप्तान ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दतिया के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए, जिसमें पर्व गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53, कार्तिक साध्या 25 , गगन शर्मा 21 तथा अनुभव ने 20 रनों का योगदान दिया। शिवपुरी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषि 3,कुशल 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरी की टीम ने 37.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना कर दतिया को 7 विकेट से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। जिसमें ओपनर बल्लेबाज अर्जुन ने शानदार 62 रन, आहिल खान 41 रन महत्व पूर्ण रहे। दतिया के दक्षेस, उदय प्रताप, शास्वत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।



 आज का दूसरा मैच भाण्डेर के खेल ग्राउण्ड पर ग्वालियर ( ए) एवं ग्वालियर (बी) टीमों के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर ग्वालियर (बी) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया l

जिसमें ग्वालियर (बी) ने निर्धारित 35 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए जिसमें सक्षम श्रीवास्तव के शानदार 58 रन, सर्वर्थ के 20 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंचा l

ग्वालियर (ए)के गेंदबाज आलोक शर्मा ने 4 विकेट, प्रांजल गौतम ने 2 विकेट प्राप्त किए l

ग्वालियर (ए) की टीम 31.1 ओवर में 124 रन बना कर अर्णव श्रीवास्तव की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई .

ग्वालियर (ए)के बल्लेबाज वंश खानवार 43 रनों अर्णव कुमार 28 ने मैच को रोमांचक बनाया पर अपनी टीम को विजय नहीं दिला पाए l

इस तरह ग्वालियर (बी) टीम 

21 रन से विजय हो कर फ़ाइनल में पहुंच गई l




 





फ़ाइनल मैच--------



डी डी सी ए के सचिव संतोष लिटौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 23-03-2026 सोमवार से दतिया के स्टेडियम ग्राउण्ड पर शिवपुरी और ग्वालियर (बी) के मध्य दो दिवसीय फाइनल मैच सुबह 9.30 बजे से प्रारम्भ होगा l