मां श्री विंध्यवासिनी मेला का ग्राम चीना में विधायक प्रदीप अग्रवाल ने किया उद्घाटन.......
गतवर्ष की भांति चीना वासियों द्वारा मां श्री विंध्यवासिनी माता मैया के प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे , कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य संतराम चौधरी द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष थरेट देवेश चौधरी के अलावा वरिष्ठ भा ज पी नेता राममिलन चौधरी, कमलेश गुप्ता, दिनेश यादव, पवन पाठक आदि उपस्थित रहे । ग्राम के सरपंच सीताराम धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि बबलू राजपूत द्वारा विधायक श्री अग्रवाल एवं उपस्थित समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
विधायक श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेला भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है जो सामाजिक एकता, सांस्कृतिक धरोहर और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र है यह मेले लोगों को आपस में जोड़ते है भाईचारा बढ़ाते हैं और स्थानीय व्यवस्था एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं ये मनोरंजन के साथ-साथ धार्मिक व्यापारिक ज्ञानवर्धक है दूर दराज से लोग मेला के बहाने एक दूसरे से मिलते हैं और अपने अनुभव साझा करते हैं कुल मिलाकर मेला भारतीय जीवन में खुशियों परंपराओं एवं मिलन का अनूठा अवसर है । उन्होंने आगे कहा कि ग्राम के विकास के लिये अपने दो वर्ष के कार्यकाल में लगभग 40 लाख रुपये उनके द्वारा दिये गये हैं , मैन रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है जो शीघ्र बनकर तैयार होगा,
रतनगढ़ मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये आगामी वर्ष में शाला पर एक विश्रामालय बनवाया जायेगा । मेले में दंगल का आयोजन किया गया जिसमें विधायक ने पहलवानों से भेंट कर कुश्तीयां आरंभ कराई , कुश्ती उपरांत पहलवानों को पुरस्कृत किया ।
इसी अवसर पर बाबूलाल धाकड़, रुस्तम कौरव,के अलावा बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे ।