19 अप्रैल को लिवर जांच के लिए लगेगा निशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर
दतिया। बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ रही लिवर और पेट संबंधी बीमारियों को देखते हुए शहर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 19 अप्रैल, रविवार को डॉ. हेमंत जैन के क्लीनिक पर लगाया जाएगा। इसमें मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ फाइब्रोस्कैन जांच की सुविधा भी दी जाएगी।
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के मेडिसिन विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. हेमंत कुमार जैन द्वारा आयोजित इस शिविर में लिवर से जुड़ी बीमारियों की शुरुआती जांच की जाएगी। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
मिनटों में होगी लिवर की जांच
विशेषज्ञों के अनुसार फाइब्रोस्कैन एक आधुनिक तकनीक है, जिससे लिवर की स्थिति का पता कुछ ही मिनटों में लगाया जा सकता है। वर्तमान समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो आगे चलकर डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। समय रहते जांच होने पर इन बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
शिविर का आयोजन विद्या विहार कॉलोनी स्थित डॉ. हेमंत जैन क्लीनिक, चैतन्यपुरी आश्रम, हनुमान गढ़ी के पास किया जाएगा।
शिविर से जुड़ी जानकारी के लिए 07522-451118 या मोबाइल नंबर 9302068153, 9179331016 और 9179354841 पर संपर्क किया जा सकता है।