भाजपा नेता डॉ. विवेक मिश्रा ने पार्षद कल्लू कुशवाहा के निवास पर दी श्रद्धांजलि



:

दतिया। भाजपा नेता डॉ. विवेक मिश्रा शनिवार को पार्षद स्वर्गीय कल्लू कुशवाहा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत पार्षद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान डॉ. मिश्रा ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी और वे स्वयं हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्व. कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।