पण्डोखर धाम महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगलवार को पण्डोखर धाम में बने श्रद्धा मंच पर सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रख्यात कथा प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर पण्डोखर पहुंचे। उनकी पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने अगवानी की। इस अवसर देवकीनंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।