बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
दतिया। शुक्रवार की सुबह मौसम में आए बदलाव ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार 20 मार्च 2026 की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन गर्मी की बजाय ठंडक रही। धूप भी कुछ देर के लिए निकली लेकिन गर्मी का असर गायब था। देर शाम फिर मौसम बदला और आंधी के साथ तेज बारिश हुई।
चिंता में किसान
मौसम में आए इस बदलाव से किसान चिंता में हैं। किसानों की चिंता की वजह गेहूं की फसल है। गेहूं की फसल खेतों में पक कर तैयार है। कुछ किसान गेहूं की कटाई की तैयारी में हैं तो कुछ किसानों ने कटाई शुरू कर दी है। मौसम में इस बदलाव से गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान की पूरी आशंका है।
पूरे शहर में पावर कट
शुक्रवार देर शाम आंधी और तेज बारिश की वजह से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। पावर कट से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया।